Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»भारत में बन रहा है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, 5,462 मरीज एक साथ होगा इलाज, 5,540 करोड़ की है लागत
Bihar

भारत में बन रहा है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, 5,462 मरीज एक साथ होगा इलाज, 5,540 करोड़ की है लागत

भारत में 5,540 करोड़ की लागत से बन रहा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, एक साथ 5,462 मरीज भर्ती कर हो सकेगा इलाज
By Samsul HaqueMay 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: अब भारत भी दुनिया का ऐसा दूसरा देश हो जाएगा जहां साढ़े पांच हजार के करीब मरीज एक अस्पताल में भर्ती किए जा सकेंगे और उनका एक ही जगह इलाज करना संभव हो सकेगा। इस अस्पताल की लागत साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा है। इसे भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना में बनाया जा रहा है।

कभी बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला बिहार अब चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। राज्य की राजधानी पटना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन रहा है, जिसकी कुल क्षमता 5,462 बेड की होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस अस्पताल का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था और इसे दो चरणों और कुल पांच टावरों में बनाया जा रहा है। इसका एक टावर, जिसमें 1,700 बेड हैं, पहले ही उद्घाटित किया जा चुका है। अब तक इस परियोजना का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। अनुमान है कि पूरा अस्पताल अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से सेवा के लिए तैयार हो जाएगा।

5,540 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अस्पताल को न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है। यहां 250 एमबीबीएस सीटें और 200 पोस्ट ग्रेजुएट सीटें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य न केवल इलाज मुहैया कराना है, बल्कि यह चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान का भी एक बड़ा केंद्र बनेगा।

अभी तक दुनिया में सबसे बड़ा अस्पताल चीन के हेन्‍ना प्रांत में स्थित है, जहां 7,000 बेड हैं। पटना का नया अस्पताल इसकी सूची में दूसरे स्थान पर रहेगा। इस अस्पताल से बिहार और आसपास के राज्यों – जैसे झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश – को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।

दुनिया के टॉप-10 अस्पतालों की सूची में भारत को मिलेगा बड़ा स्थान:

  1. चीन, हेन्‍ना प्रांत – 7,000 बेड
  2. भारत, पटना (निर्माणाधीन) – 5,462 बेड
  3. चीन, चेंगदू – 4,300 बेड
  4. फिलीपींस, मंडलुयांग – 4,200 बेड
  5. ताइवान, तोयुयान – 4,000 बेड
  6. तुर्की, अंकारा – 3,810 बेड
  7. श्रीलंका, कोलंबो – 3,404 बेड
  8. दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग – 3,200 बेड
  9. मिस्र, काहिरा – 3,200 बेड
  10. भारत, कोझिकोड – 3,025 बेड

बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह अस्पताल राज्य को एक नई पहचान दिलाएगा और बिहार को ‘बीमारू राज्य’ की छवि से पूरी तरह बाहर निकालेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.