Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कोलकाता में मेसी को लेकर बवाल, फैंस ने की तोड़फोड़; CM ममता बनर्जी ने मांगी माफी
#Trending

कोलकाता में मेसी को लेकर बवाल, फैंस ने की तोड़फोड़; CM ममता बनर्जी ने मांगी माफी

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता आगमन पर भारी बवाल देखने को मिला।
By Samsul HaqueDecember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता आगमन पर भारी बवाल देखने को मिला। साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों खेल प्रेमी घंटों तक इंतजार करते रहे, लेकिन फुटबॉल स्टार के सिर्फ 10 मिनट के लिए स्टेडियम में आने और आयोजकों से घिरे रहने के कारण अधिकांश फैंस उन्हें ठीक से देख नहीं पाए।

मेसी के स्टेडियम से निकलते ही निराश फैंस का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह घटना कार्यक्रम के कुप्रबंधन को उजागर करती है।

सीएम ममता बनर्जी ने व्यक्त किया खेद, जांच कमेटी गठित

घटना के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से इस खराब प्रबंधन के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ, उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं लियोनेल मेसी के साथ-साथ उनके फैंस और सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं।”

I am deeply disturbed and shocked by the mismanagement witnessed today at Salt Lake Stadium. I was on my way to the stadium to attend the event along with thousands of sports lovers and fans who had gathered to catch a glimpse of their favourite footballer, Lionel Messi.

I…

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 13, 2025

सीएम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी बनाने की घोषणा की है। यह कमेटी सेवानिवृत्त जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) के साथ मिलकर विस्तृत जांच करेगी। कमेटी जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी। मेसी शनिवार सुबह करीब 3 बजे कोलकाता पहुंचे थे और उन्हें देखने के लिए न सिर्फ बंगाल, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी फैंस इकट्ठा हुए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

RECENT ADDA.

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.