अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना सामने आई है। कॉलेज में पढ़ने वाली 24 साल की छात्रा ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र है, उनसे दो मौजूदा छात्रों के साथ मिलकर 25 जून को लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप की इस घटना को अंजाम दिया था। कोलकाता पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में छात्रा के साथ गैंगरेप की पुष्टि हो गई है।
टीएमसी सांसद ने कहा घटना शर्मनाक, दोषियों को मिले सख्त सजा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 जून को कॉलेज के एक पूर्व छात्र और दो पढ़ाई कर रहे सीनियर छात्रों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्क किया। गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में जबरन शारीरिक संबंध बनाने, शरीर पर काटने के निशान और नाखूनों से खरोंचने के सबूत मिले हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी जो कॉलेज का पूर्व छात्र और एक प्रैक्टिसिंग क्रिमिनल लॉयर है उसने दुष्कर्म किया। जबकि अन्य दो कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। मुख्य सरकारी अभियोजक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक अगर किसी गैंगरेप की घटना में एक व्यक्ति भी दुष्कर्म करता है, लेकिन बाकी लोग उसकी मदद करते हैं या उसके साथ साझा इरादा रखते हैं, तो वे भी समान रूप से दोषी हैं। इसलिए यह गैंगरेप का मामला है, और तीनों इस मामले में आरोपी हैं।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर और जॉइंट सीपी (क्राइम) कसबा पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लॉ कॉलेज जाकर मामले की गहराई से जांच की। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब एक दोस्त अपनी ही दोस्त के साथ अपराध करता है तो पुलिस हर स्कूल या कॉलेज में कैसे तैनात रह सकती है?
इस मामले को लेकर राज्य सरकार की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि जैसे ही पुलिस को शिकायत मिली, 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार और पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और ऐसे मामलों में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। गैंगरेप की घटना को लेकर सियासी तापमान भी बढ़ गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कसबा थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर टायर जलाए। जब पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की तो पुलिस को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका, जिससे झड़प की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

