Koderma: कोडरमा के जलवाबाद इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़े हादसे में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम मालिक शमशाद आलम के अनुसार, आग उनके मकान के ऊपर बने गोदाम में लगी थी, जहां शादी सीजन को देखते हुए भारी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक रखा गया था। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी सुबह नमाज पढ़ने जा रहे स्थानीय लोगों ने दी, जिन्होंने घर की छत से उठती आग की लपटें देखीं। सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत बाहर निकले और सबसे पहले बिजली का मेन कनेक्शन काटा गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया

गोदाम मालिक ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें लगभग 35 लाख रुपये के कपड़े और 5 लाख रुपये का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Share.
Exit mobile version