Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • More
Subscribe
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Home»World
World

क्यूबा में हर 155 लोगों पर एक डॉक्टर! जानिए क्या है इस चमत्कारिक हेल्थ सिस्टम का राज

हर 155 लोगों पर एक डॉक्टर: क्यूबा का स्वास्थ्य मॉडल बना पूरी दुनिया के लिए मिसाल
Public AddaBy Public AddaJuly 3, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

World News: क्या आप जानते है कि क्यूबा में प्रति 155 लोगों पर एक डॉक्टर उपलब्ध है, जो अमेरिका और इटली जैसे देशों से बेहतर अनुपात है। क्यूबा हर साल हजारों बेहतरीन डॉक्टर तैयार करता है जो पूरी दुनिया में अपनी सेवाएं देते हैं। क्यूबा के डॉक्टरों की प्रतिष्ठा इतनी मजबूत है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन भी इसके हेल्थ सिस्टम को एक उदाहरण मानता है और कहता है कि बाकी देशों को इससे सीखना चाहिए। इसका उदाहरण वर्ष 2020 से 2023 तक जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, एक छोटा सा देश सबसे आगे खड़ा नजर आया। यह देश है क्यूबा।

करीब 1.15 करोड़ की आबादी वाला यह देश दुनिया के सबसे ज्यादा देशों में अपने डॉक्टर भेजने वाला बन गया। उसने अपने दम पर पांच कोरोना वैक्सीन विकसित कीं। क्यूबा की चिकित्सा शिक्षा दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। यह पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र भी डॉक्टर बन पाते हैं। दाखिला हाईस्कूल में अच्छे अंकों और प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता है, और ग्रामीण छात्रों के लिए विशेष कोटा भी है। यहां के सभी मेडिकल कॉलेज सरकारी हैं और शिक्षा में सरकार का निवेश बहुत ज्यादा है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर खास जोर दिया जाता है। छात्र शुरुआत से ही अस्पतालों और कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में काम करते हैं, जिससे उनकी रोग पहचानने और इलाज की क्षमता मजबूत होती है।

क्यूबा की स्वास्थ्य प्रणाली प्राथमिक देखभाल यानी प्राइमरी हेल्थकेयर पर आधारित है। “फैमिली डॉक्टर प्रोग्राम” के तहत हर डॉक्टर एक तय समुदाय की जिम्मेदारी लेता है और रोगियों के साथ गहरा रिश्ता बनाता है। यहां के डॉक्टर बायोटेक्नोलॉजी, वैक्सीन विकास और महामारी नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ माने जाते हैं। कोरोना के समय क्यूबा ने अपनी दो वैक्सीन सोबराना और अब्दाला खुद बनाई, जिससे उसकी मेडिकल रिसर्च क्षमता साबित हुई। क्यूबा का मशहूर लैटिन अमेरिकन मेडिकल स्कूल (ईएलएएम) दुनिया के सबसे आधुनिक मेडिकल स्कूलों में गिना जाता है और यहां 123 देशों के हजारों छात्र प्रशिक्षित हो चुके हैं। क्यूबा हर साल लगभग 10,000 से 12,000 नए डॉक्टर तैयार करता है। इनमें कई लैटिन अमेरिकी, अफ्रीकी और एशियाई देशों के छात्र भी शामिल होते हैं।

See also  वीर शहीद पीटर टोप्पो को शहादत दिवस पर किया गया याद

देश में 13 मेडिकल यूनिवर्सिटीज़ हैं और ईएलएएम अकेले हर साल 1,500–2,000 डॉक्टर ग्रेजुएट करता है। फिलहाल 70,000 से ज्यादा क्यूबाई डॉक्टर दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में सेवाएं दे रहे हैं। अमेरिका जैसे बड़े देश जहां हर साल 20,000–25,000 डॉक्टर तैयार करते हैं, वहीं क्यूबा की आबादी के हिसाब से उसका आंकड़ा कहीं ज्यादा प्रभावी माना जाता है। क्यूबा की परोपकारी छवि भी मशहूर है।

साल 2004 में “ऑपरेशन मिरेकल” अभियान के तहत उसने लैटिन अमेरिका के करीब 35 लाख गरीब मरीजों की आंखों की मुफ्त सर्जरी करवाई। हैती में आई बाढ़ हो या अफ्रीका में इबोला का कहर – क्यूबा ने अपने डॉक्टर सबसे पहले भेजे और सबसे आखिर में निकाले। हालांकि देश आर्थिक तंगी से जूझता है, इसलिए डॉक्टरों को विदेश भेजना उसकी अर्थव्यवस्था के लिए भी मददगार है। विदेशी सरकारें क्यूबाई डॉक्टरों की सेवाओं के बदले क्यूबा को भुगतान करती हैं। वेनेजुएला, ब्राजील, अल्जीरिया और केन्या जैसे देशों में क्यूबाई डॉक्टर आज भी बड़ी संख्या में सेवाएं दे रहे हैं और बदले में क्यूबा की अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

लोकहित अधिकार पार्टी की आपात बैठक 11 जुलाई को, संगठन विस्तार पर होगा मंथन

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले रांची में सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर

मिट्टी भराई से रुकी नाली, रांची निगम ने तुरंत उठाया कदम

रांची में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत सील! जानें किस वजह से प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

15027 गोरखपुर एक्सप्रेस में महिला SI की नजरों से बच नहीं सका मादक पदार्थ

ट्रेन में मिर्गी का दौरा, RPF ने बचाई जान! ऑपरेशन ‘सेवा’ का सराहनीय कार्य

JUST IN

#Trending

लोकहित अधिकार पार्टी की आपात बैठक 11 जुलाई को, संगठन विस्तार पर होगा मंथन

July 9, 2025
#Trending

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले रांची में सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर

July 9, 2025
#Trending

मिट्टी भराई से रुकी नाली, रांची निगम ने तुरंत उठाया कदम

July 9, 2025
#Trending

रांची में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत सील! जानें किस वजह से प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

July 9, 2025
#Trending

15027 गोरखपुर एक्सप्रेस में महिला SI की नजरों से बच नहीं सका मादक पदार्थ

July 9, 2025
#Trending

ट्रेन में मिर्गी का दौरा, RPF ने बचाई जान! ऑपरेशन ‘सेवा’ का सराहनीय कार्य

July 9, 2025
#Trending

रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम! दो मासूम बालक बचाए गए

July 8, 2025
#Trending

हज से लौटे झारखंड के पहले जत्थे का भव्य स्वागत, जानिए कब-कहां पहुंचे यात्री!

July 8, 2025
#Trending

गुड़गांव में इलाजरत मंत्री से मिलने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, जानिए क्यों थी मुलाकात खास!

July 8, 2025
#Trending

रांची में बनेगा झारखंड का पहला रेडियोलॉजी हब! जानिए क्या होगा खास

July 8, 2025
Today’s Horoscope
© 2025 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.