अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
किशनगंज | एजेंसी
बिहार के किशनगंज व्यवहार न्यायालय (Civil Court) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अज्ञात हमलावरों द्वारा ई-मेल के माध्यम से भेजी गई इस धमकी ने प्रशासन और पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। गौरतलब है कि यह तीसरा मौका है जब किशनगंज कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है।
Read more: बोकारो सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप!
परिसर में सघन तलाशी, सुरक्षा चाक-चौबंद— सोमवार को जब कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी और परिसर में अधिवक्ताओं व आम लोगों की भारी भीड़ थी, तभी इस धमकी की सूचना फैली। सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ-साथ आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। एहतियातन कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
Read more: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: रात 1 बजे आया खौफनाक ईमेल, मची भगदड़
पहले भी मिल चुकी है धमकी— बता दें कि इससे पूर्व भी दो बार किशनगंज व्यवहार न्यायालय को दहलाने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद से ही यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
Read more: रांची में ‘बम’ का खौफ : पासपोर्ट दफ्तर को उड़ाने की धमकी, मॉल में मचा हड़कंप
जांच में जुटी पुलिस— मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ई-मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है। मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात तकनीकी सेल की मदद से की जा रही है। उन्होंने कहा, “धमकी किसने और क्यों दी, इसकी बारीकी से जांच हो रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” फिलहाल कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

