Ranchi News: रांची के कांके रोड में एक फ्लैट पर चार साल से चल रहा अवैध कब्जा आखिरकार कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। फ्लैट की असली मालकिन नमिता मुखर्जी, जिनके पति तपन मुखर्जी CISF में असिस्टेंट कमांडेंट थे, पति के निधन के बाद अपने फ्लैट (नंबर 303C) में लौटना चाहती थीं। लेकिन इस फ्लैट पर सीसीएल के पदाधिकारी अनिल कुमार ने कब्जा कर रखा था।
शुरुआत में कुछ समय तक उन्होंने किराया दिया, लेकिन पिछले चार साल से न तो किराया दिया और न ही फ्लैट खाली किया। नमिता मुखर्जी की लगातार अपील पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश के बाद गोंदा थाना पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में फ्लैट को खाली कराया गया। साथ ही कोर्ट ने अनिल कुमार को लगभग 5 लाख रुपये बकाया किराया चुकाने का आदेश भी दिया। इस फैसले से महिला को आखिरकार न्याय मिला।



