Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में ट्यूशन टीचर की हैवानियत: कम नंबर आए तो तोड़ी बच्ची की उंगली!
Jharkhand

जमशेदपुर में ट्यूशन टीचर की हैवानियत: कम नंबर आए तो तोड़ी बच्ची की उंगली!

कम अंक आने पर ट्यूशन शिक्षक का कहर, दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई, बच्ची की उंगली टूटी
एडिटरBy एडिटरMarch 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा में कम अंक आने से नाराज़ शिक्षक ने दो छोटे बच्चों को बुरी तरह पीट दिया। इस मारपीट में एक बच्ची की उंगली टूट गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक जुगसलाई निवासी तैयबा के बच्चे गुलाम गौश और मायरा फिरदौस स्थानीय शिक्षक प्रभात के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। दोनों बच्चे बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं। सोमवार को स्कूल में परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। मंगलवार को दोनों बच्चे अपना रिजल्ट लेकर ट्यूशन शिक्षक के पास पहुंचे थे।

बताया जाता है कि जैसे ही शिक्षक प्रभात ने बच्चों के कम अंक देखे, वह गुस्से से भड़क उठा और दोनों को डंडे और हाथ से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चों को इस तरह पीटा गया कि उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान पड़ गए और मायरा फिरदौस की एक उंगली भी फ्रैक्चर हो गई।

बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि जब वह शाम को ट्यूशन से बच्चों को लेने पहुंचीं तो उनका बेटा डरा हुआ था और शिक्षक को धक्का देकर उनके पास भाग आया। घर पहुंचने पर जब बच्चों की हालत देखी गई तो परिजनों के होश उड़ गए। दोनों बच्चों के शरीर पर मारपीट के निशान थे और बेटी की उंगली टूट चुकी थी। इफ्तार के समय बच्चों की हालत देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की रात जुगसलाई थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Read more: स्कूल में मासूम से दरिंदगी, टीचर गिरफ्तार; जानें कहां का है मामला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

RECENT ADDA.

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.