Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के सीट बंटवारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को मात्र छह सीटें मिलीं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। लेकिन पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया है कि इस नाराजगी के बावजूद वे बिहार को “जंगलराज” की ओर नहीं धकेलेंगे।

मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “माना कि हमें कम सीटें मिली हैं, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है, लेकिन क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी। कार्यकर्ताओं को यही आश्वासन दे पा रहा हूं।”

बिहार के लिए संकल्प

उन्होंने आगे लिखा, “इसका मतलब यह नहीं कि बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन खत्म कर दें। बिहार के मान-सम्मान के लिए हम सब तैयार हैं। जीतेगा एनडीए, बना रहेगा बिहार का सम्मान।”

सीट बंटवारे में जदयू और बीजेपी को 101-101 सीटें मिली हैं, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मांझी का यह बयान एनडीए में एकजुटता का संदेश देने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने की कोशिश भी है।

Share.
Exit mobile version