अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के सीट बंटवारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को मात्र छह सीटें मिलीं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। लेकिन पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया है कि इस नाराजगी के बावजूद वे बिहार को “जंगलराज” की ओर नहीं धकेलेंगे।
माना की हमें कम सीटें मिली हैं,हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है,कार्यकर्ताओ में घोर असंतोष व्याप्त है जिसकी क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी इसका आश्वासन ही मैं कार्यकर्ताओं को दे पा रहा हूं।
पर इसका मतलब यह नहीं कि बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दें।
बिहार के अवाम की रातों की…— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 14, 2025
मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “माना कि हमें कम सीटें मिली हैं, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है, लेकिन क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी। कार्यकर्ताओं को यही आश्वासन दे पा रहा हूं।”
बिहार के लिए संकल्प
उन्होंने आगे लिखा, “इसका मतलब यह नहीं कि बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन खत्म कर दें। बिहार के मान-सम्मान के लिए हम सब तैयार हैं। जीतेगा एनडीए, बना रहेगा बिहार का सम्मान।”
सीट बंटवारे में जदयू और बीजेपी को 101-101 सीटें मिली हैं, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मांझी का यह बयान एनडीए में एकजुटता का संदेश देने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने की कोशिश भी है।

