Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • More
Subscribe
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य
Home»#Trending
#Trending

झारखंड के विभाग बन गए भ्रष्टाचार के अड्डे : विष्णु

Adda PublicBy Adda PublicJanuary 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड के सभी विभाग भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। इससे आम लोग परेशान हैं। आये दिन उन्हें इन भ्रष्टाचारियों से रूबरू होने की मजबूरी है। यह बातें शनिवार को झारखंड प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग के सयुंक्त निदेशक विष्णु साहू ने कही। वे कांके स्थित भामाशाह नगर रिंग रोड आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थल के समीप हरिनाथ ट्रेडर्स कैंपस पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारी संस्था भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाती है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाती है। संस्था के जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार शिवम ने कहा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु संस्था को भारत सरकार सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों द्वारा अधिकृत निबंधन दिया जा चुका है, जिसके माध्यम से संस्था से जुड़े पदाधिकारी को सरकार और सिस्टम से जुड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने में सहायता मिलती है। झारखंड बिहार सहित ईस्ट इंडिया के जोनल सेक्रेटरी हरिनाथ साहू ने कहा यह संस्था एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है, जिसके अंतर्गत मानवाधिकार, महिला आयोग, सेंट्रल विजिलेंस, नीति आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ़ एमसीए, लेबर डिपार्मेंट उत्तर प्रदेश सहित दर्जनों विभागों का अनुमोदन और निबंधन संस्था को प्राप्त है। हमारी संस्था केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर सही समय पर योजना का लाभ लाभुकों तक पहुंचाती है। साथ ही, प्रशासनिक विभाग में कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपने पावर का दुरुपयोग कर आए दिन आम लोगों को बेवजह परेशान करते हैं, इन सारे विषयों को लेकर हमारी संस्था के पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक शासन और प्रशासन के सहयोग से प्रभावशाली अभियान पूरे प्रदेश स्तर में चलाने का निर्णय ली है। मालूम हो कि यह प्रेस कांफ्रेंस संस्था के झारखंड प्रदेश ईस्ट इंडिया जोनल सेक्रेट्री हरिनाश साहू की अध्यक्षता में रखा गया था। मौके पर संस्था के झारखंड असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स सेल से अजय कुमार गौतम, झारखंड असिस्टेंट सेक्रेटरी लीगल सेल ललित दास गोस्वामी, स्टेट एडिशनल डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटिव सेल हजारी प्रसाद मोदी, रांची जिला इंचार्ज प्रमोद प्रसाद गुप्ता, डिस्टिक ऑफीसर रांची समीर कुमार, रांची जिला युथ सेल प्रेमचंद साहू, रामगढ़ जिला ऑफिसर गणेश जायसवाल एवं कुलजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित थे।

See also  जिला मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए उपायुक्त, दिए शैक्षणिक टिप्स
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग नए मुख्यमंत्री आवास की रखी आधारशिला

अवैध संबंध के चक्कर में काट दिया गर्दन, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में IED विस्फोट से जवान घायल

ब्रह्मोस का कोहराम देख चीन के दुश्मन देश ने दे दिया मिसाइल का ऑर्डर

तिब्बत में आया भूकंप, लोग डरकर घर से बाहर निकले

चाईबासा में युवक की गला रेतकर ह’त्या, इलाके में दहशत

JUST IN

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग नए मुख्यमंत्री आवास की रखी आधारशिला

May 12, 2025

अवैध संबंध के चक्कर में काट दिया गर्दन, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

May 12, 2025

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में IED विस्फोट से जवान घायल

May 12, 2025

ब्रह्मोस का कोहराम देख चीन के दुश्मन देश ने दे दिया मिसाइल का ऑर्डर

May 12, 2025

तिब्बत में आया भूकंप, लोग डरकर घर से बाहर निकले

May 12, 2025

चाईबासा में युवक की गला रेतकर ह’त्या, इलाके में दहशत

May 12, 2025

रांची: दो युवकों की गला रेतकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

May 12, 2025

जमशेदपुर: इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद होटल में संदिग्ध मौ’त, जांच जारी

May 12, 2025

भारत में बन रहा है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, 5,462 मरीज एक साथ होगा इलाज, 5,540 करोड़ की है लागत

May 12, 2025

स्लिम लुक के लिए बॉडी शेपर पहनना पड़ सकता है भारी?

May 12, 2025
© 2025 Public Adda. Designed by Launchin Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.