Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»Jharkhand Weather News: तेज हवा, वज्रपात और गरज के साथ 4 मई तक बारिश होने की संभावना
Jharkhand

Jharkhand Weather News: तेज हवा, वज्रपात और गरज के साथ 4 मई तक बारिश होने की संभावना

Shamsul HaqBy Shamsul HaqApril 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अनेक जिलों में 4 मई तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने यह भी बताया है कि 2 मई तक गरज के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में जहां तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, वहीं रात में हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग का मानना है कि यह बदलाव अस्थायी है और आने वाले दिनों में फिर से बादल और बारिश सक्रिय हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि मई के दूसरे सप्ताह में झारखंड में भीषण गर्मी पड़ सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल सतर्क रहें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

बुधवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप देखने को मिली। रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 32.6 डिग्री, डालटेनगंज में 37.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जिससे दोपहर के समय गर्मी तेज महसूस हुई।

मौसम विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वज्रपात और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

Advertisement Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय में मैट्रिक छात्रों का भावपूर्ण विदाई समारोह

February 2, 2026

रांची को ‘टॉप रैंकिंग’ में लाने का मास्टर प्लान तैयार, प्रशासक सुशांत गौरव ने कसी कमर

February 2, 2026

शक्ति प्रदर्शन के साथ सबलू मुंडा का नामांकन, वार्ड 18 में चुनावी हलचल तेज

February 2, 2026

RECENT ADDA.

संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय में मैट्रिक छात्रों का भावपूर्ण विदाई समारोह

February 2, 2026

रांची को ‘टॉप रैंकिंग’ में लाने का मास्टर प्लान तैयार, प्रशासक सुशांत गौरव ने कसी कमर

February 2, 2026

शक्ति प्रदर्शन के साथ सबलू मुंडा का नामांकन, वार्ड 18 में चुनावी हलचल तेज

February 2, 2026

रोस्पा टावर से बेटियों के लिए बड़ी योजना, टीवी, फ्रिज और बर्तन सब मिलेगा मुफ्त

February 2, 2026

माध्यमिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों के पास लाउडस्पीकर और हथियार ले जाने पर रोक

February 2, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.