Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। सोमवार को रांची में सुबह साफ मौसम और तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल और ठंडी हवाएं चलने लगीं।

तापमान में गिरावट, ठंडक का अहसास

रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले चार दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 9 अक्टूबर को यह 21 डिग्री था।

राज्य के तापमान के आंकड़े

पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, जमशेदपुर 33.5 डिग्री, डाल्टनगंज 29.8 डिग्री, बोकारो 31.1 डिग्री और चाईबासा 34.4 डिग्री रहा।

इस खबर को भी पढ़ें: Weather News: झारखंड में मानसून विदाई की तैयारी, रातें होंगी ठंडी, दिन में धूप

Share.
Exit mobile version