Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड सरकार का बड़ा कदम: अब सरकारी अस्पतालों की होगी रंग से पहचान
Jharkhand

झारखंड सरकार का बड़ा कदम: अब सरकारी अस्पतालों की होगी रंग से पहचान

झारखंड के अस्पतालों को रंग से मिलेगी नई पहचान, 1.40 अरब की योजना से होगा कायाकल्प
By Samsul HaqueMay 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना’ के तहत 1.40 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस राशि का उपयोग राज्य के सभी जिला, अनुमंडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मरम्मत, संचालन और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में किया जाएगा।

भवनों की रंगाई से लेकर सुरक्षा तक सब पर ध्यान

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, योजना के तहत अस्पताल भवनों की छत, दीवारें, खिड़कियां, शौचालय, अग्निशमन उपकरण, बिजली-पानी, बागवानी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरण, सोलर लाइट, रेफ्रिजरेटर और वृक्षारोपण जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

हर अस्पताल का होगा अलग रंग

अस्पतालों की श्रेणी के अनुसार अब हर अस्पताल को अलग-अलग रंग में रंगा जाएगा, ताकि उनकी पहचान स्पष्ट हो। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के अनुसार:

  • सदर अस्पताल – सफेद

  • अनुमंडल अस्पताल – हल्का पीला

  • सीएचसी – हल्का गुलाबी

  • पीएचसी – हल्का नीला

  • एएएम/स्वास्थ्य उपकेंद्र – पीला धातुई

सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

हर चिकित्सा केंद्र के प्रभारी को बिजली और पानी के बिल का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सिविल सर्जन को जिले में सौर ऊर्जा और अन्य गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया है।

वर्षभर के लिए निधि तय

अस्पतालों के सुचारु संचालन के लिए उन्हें वार्षिक अनाबद्ध निधि भी प्रदान की जाएगी:

  • सदर अस्पताल – ₹75 लाख

  • अनुमंडल अस्पताल – ₹50 लाख

  • सीएचसी/रेफरल अस्पताल – ₹10 लाख

  • पीएचसी – ₹5 लाख

  • स्वास्थ्य उपकेंद्र/एएएम – ₹2 लाख

दवा की खरीद पर विशेष नियम

योजना के तहत दवाओं की खरीद तभी की जा सकेगी जब अन्य मदों से राशि उपलब्ध न हो। प्राथमिकता भवन की मरम्मत और संचालन पर दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.