Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रांची के जलस्रोतों की दुर्दशा पर कोर्ट सख्त, मांगा राज्य सरकार से जवाब
Jharkhand

रांची के जलस्रोतों की दुर्दशा पर कोर्ट सख्त, मांगा राज्य सरकार से जवाब

एडिटरBy एडिटरApril 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के प्रमुख जलस्रोत हरमू नदी और बड़ा तालाब की सफाई और संरक्षण को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए बुधवार को इस पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि बड़ा तालाब और हरमू नदी की सफाई के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। मामले की अगली सुनवाई 9 जून को निर्धारित की गई है।

नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने कोर्ट को बताया कि निगम ने 10-11 अप्रैल को हरमू नदी की सफाई कराई थी और समय-समय पर यह कार्य किया जा रहा है। इस सिलसिले में उन्होंने हरमू नदी की सफाई से जुड़े कुछ फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए। कोर्ट ने इन दावों को मात्र मौखिक कहे जाने के बजाय शपथ पत्र के रूप में दाखिल करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान झारखंड सिविल सोसायटी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका ने बड़ा तालाब की गहराई में जमी गाद की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जब तक इस गाद को नहीं हटाया जाएगा, तब तक तालाब की सफाई अधूरी ही रहेगी। इसके अलावा उन्होंने हरमू नदी में घरेलू कचरे के बहाव का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इससे नदी प्रदूषित हो रही है।

राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि बड़ा तालाब की सफाई के लिए नगर विकास विभाग ने जुडको से संपर्क किया था, परंतु जुडको ने खुद को इस कार्य में विशेषज्ञ न होने की बात कहते हुए असमर्थता जताई। इसके बाद विभाग ने जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर तालाब की गाद हटाने का आग्रह किया है। कोर्ट ने इस संबंध में भी राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा है।

पूर्व में कोर्ट ने जलस्रोतों पर हो रहे अतिक्रमण और उनकी स्थिति पर एक समाचार को जनहित याचिका में बदल दिया था। साथ ही, राज्य के सभी जिलों से जलस्रोतों पर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक कुछ जिलों से रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.