Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गुमला के केचकी जंगल में एनकाउंटर, JJMP के सब-जोनल कमांडर समेत तीन ढेर
Jharkhand

गुमला के केचकी जंगल में एनकाउंटर, JJMP के सब-जोनल कमांडर समेत तीन ढेर

गुमला जिले के केचकी जंगल में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। 5-5 लाख के इनामी तीन नक्सली मारे गए, हथियार बरामद।
एडिटरBy एडिटरSeptember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के तीन बड़े नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई।

5-5 लाख के तीन इनामी उग्रवादी ढेर

मारे गए उग्रवादियों की पहचान सब-जोनल कमांडर लालू लोहरा, सब-कमांडर छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है। इनमें से लालू लोहरा और छोटू उरांव पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था।

एके-56 और एसएलआर बरामद

गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने जानकारी दी कि मुठभेड़ स्थल से तीन हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-56 राइफल, एसएलआर और इंसास शामिल हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य उग्रवादी को पकड़ा जा सके।

गुमला में पुलिस की बड़ी सफलता

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP संगठन के कुछ उग्रवादी बिशनपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद गुमला जिला बल और झारखंड जगुआर की एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने जब जंगल में सर्च अभियान शुरू किया तो उग्रवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन से इलाके में सक्रिय JJMP संगठन को बड़ा झटका लगा है। लगातार नक्सल विरोधी अभियानों के चलते संगठन की ताकत कमजोर हो रही है। मारे गए उग्रवादियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वे लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। सुरक्षा बलों की टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी तरह की दोबारा नक्सली गतिविधि न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.