Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»PM मोदी ने बिहार की जीविका दीदियों को दी 105 करोड़ की सौगात, जानें क्या है योजना
Bihar

PM मोदी ने बिहार की जीविका दीदियों को दी 105 करोड़ की सौगात, जानें क्या है योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की लाखों महिलाओं के लिए 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की शुरुआत की। इस पहल से महिलाओं को कम ब्याज पर लोन और वित्तीय सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम बताया।
By Samsul HaqueSeptember 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की शुरुआत की और संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस पहल से जीविका दीदियों को कम ब्याज दर पर आसानी से वित्तीय मदद मिल सकेगी।

सीएम नीतीश बोले- महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीविका निधि की शुरुआत से राज्य की महिलाओं को समय पर राशि मिलने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से शुरुआती 105 करोड़ की राशि सीधे जीविका दीदियों तक पहुंचाई गई है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की शुरुआत की गई, जिसे जीविका नाम दिया गया। इसके अलावा 2013 से पुलिस भर्ती में महिलाओं को 35प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

कम ब्याज पर लोन

नई सहकारी संस्था जीविका से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन और अन्य वित्तीय सुविधाएं मुहैया कराएगी। इस संस्था की सदस्यता राज्य के सभी रजिस्टर्ड क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को दी जाएगी। योजना को केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर फंड करेंगे। सरकार का दावा है कि इस कदम से न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.