Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार में बड़ा रेल हादसा: नदी के पुल पर मालगाड़ी बेपटरी, 5 डिब्बे नीचे गिरे
Bihar

बिहार में बड़ा रेल हादसा: नदी के पुल पर मालगाड़ी बेपटरी, 5 डिब्बे नीचे गिरे

बिहार के जमुई में आसनसोल-झाझा रेलखंड पर बड़ा हादसा। बड़ुआ नदी पुल पर मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी होकर पलटे, 5 नदी में गिरे। कई ट्रेनों का परिचालन ठप, मरम्मत जारी।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीह-सिमुलतला रेलखंड पर शनिवार की देर रात एक भीषण रेल दुर्घटना हुई। जमुई जिले के टेलवा बाजार रेलवे हॉल्ट के पास बड़ुआ नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर (Derailed) गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि रेल की पटरियां कई मीटर तक उखड़ गईं, जिसके कारण इस मुख्य रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है।

पुल पर मची तबाही: 10 डिब्बे ट्रैक पर पलटे, 5 कोच सीधे नदी में गिरे

जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदी यह मालगाड़ी आसनसोल से झाझा की ओर जा रही थी। रात करीब 11:40 बजे जब ट्रेन बड़ुआ नदी के पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसके 15 डिब्बे डीरेल हो गए। इनमें से 10 डिब्बे पुल पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे सीधे नदी में जा गिरे। हादसे के समय धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि यह एक मालगाड़ी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है।

यात्री परेशान: जसीडीह और सिमुलतला में खड़ी रहीं कई ट्रेनें

हादसे के बाद अपलाइन पूरी तरह बाधित हो गई, वहीं सुरक्षा कारणों से डाउनलाइन पर भी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इसके चलते हावड़ा-दिल्ली मुख्य रूट की कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं। कड़ाके की ठंड के बीच यात्री रात भर स्टेशनों पर परेशान होते रहे। आसनसोल मंडल की पीआरओ विपुला बौरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रिलीफ ट्रेन और इंजीनियरिंग टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी; 10 घंटे बाद परिचालन की उम्मीद

रविवार सुबह से ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ट्रैक बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और उखड़ी हुई पटरियों को बिछाने का काम किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रैक को पूरी तरह ठीक कर परिचालन सामान्य करने में कम से कम 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है। फिलहाल तकनीकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि हादसा ट्रैक में खराबी के कारण हुआ या मालगाड़ी के किसी डिब्बे में मैकेनिकल फेल्योर था।

इस खबर को भी पढ़ें : असम में राजधानी एक्सप्रेस का एक्सीडेंट; हाथियों के झुंड ने ली टक्कर, टला बड़ा रेल हादसा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.