अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
जमशेदपुर | रिपोर्टर
उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक पर हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कब्रिस्तान के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई? — घायल युवक की पहचान हयातनगर रोड नंबर 5 निवासी इजहार हुसैन उर्फ पकौड़ी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।घायल इजहार हुसैन ने बताया कि उस पर हमला करने वालों में साजन मिश्रा, इरशाद, वसीम, तौसीफ उर्फ चिकना बच्चा सहित करीब 10 से 12 युवक शामिल थे।
अस्पताल में जिंदगी की जंग — सभी आरोपी डिमना बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इजहार के अनुसार, उसका विक्की सिंह से पुराना विवाद चल रहा है और वह विक्की सिंह का करीबी होने के कारण उसे निशाना बनाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

