Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»जयपुर सड़क हादसा: नवविवाहित दंपति सहित 5 की दर्दनाक मौ’त, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
India

जयपुर सड़क हादसा: नवविवाहित दंपति सहित 5 की दर्दनाक मौ’त, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

By Samsul HaqueJune 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News:राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 6:10 बजे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर रायसर क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास हुआ, जहां एक ट्रक और बारातियों से भरी जीप (तूफान) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह वाहन में फंस गए, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जीप में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली गांव से बारात लेकर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन भारती (18) सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान निम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल बारातियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया कि हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया व यातायात सुचारु करवाया।

पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) आनंद शर्मा के अनुसार मृतकों में मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश निवासी दुल्हन भारती (18), सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत, सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा, झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी रवि कुमार (17) पुत्र छोटूराम मीणा शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं घायलों में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25), मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा, अलवर जिले के मंडावर निवासी प्रभुदयाल मीणा (45), सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी नरेश कुमार (35), नीमकाथाना निवासी रामू (30), श्रीमाधोपुर निवासी शंकर (35), झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी छोटेलाल (45) और संदीप पुत्र ताराचंद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.