Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»क्या पीरियड्स का तेज दर्द एंडोमेट्रियोसिस की चेतावनी है? जानें लक्षण और बचाव
Adda More..

क्या पीरियड्स का तेज दर्द एंडोमेट्रियोसिस की चेतावनी है? जानें लक्षण और बचाव

पीरियड्स के दौरान असामान्य दर्द को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यह गंभीर बीमारी एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। समय पर पहचान और जीवनशैली में बदलाव से न केवल दर्द कम किया जा सकता है बल्कि बांझपन जैसी जटिलताओं से भी बचाव संभव है।
एडिटरBy एडिटरAugust 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: महिलाओं में पीरियड्स में तेज दर्द ‘एंडोमेट्रियोसिस’ नामक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यह समस्या आज हर 9 में से 1 महिला को प्रभावित कर रही है और अनुमान है कि आने वाले 15 से 20 वर्षों में इसकी संख्या तेजी से बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि एंडोमेट्रियोसिस उतनी ही गंभीर है जितनी कैंसर जैसी बीमारियां, क्योंकि इसका कोई स्थायी इलाज दवाओं से संभव नहीं है। अधिकतर मामलों में सर्जरी ही इसका विकल्प होती है। पीरियड्स के दौरान असामान्य रूप से तेज दर्द, बार-बार पेनकिलर लेने की आवश्यकता, पीरियड्स से पहले या बाद में लगातार दर्द बने रहना, सेक्स या पेशाब करते समय दर्द होना, कब्ज या डायरिया जैसी समस्या होना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस को समझें तो यह महिलाओं के गर्भाशय से जुड़ी एक स्थिति है। गर्भाशय की तीन परतों में सबसे अंदरूनी परत ‘एंडोमेट्रियम’ कहलाती है। यही परत हर महीने बनती और झड़ती है और खून के रूप में बाहर निकलती है। जब यह परत गर्भाशय के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे ओवरीज या पेल्विस में बनने लगे तो इसे एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। अगर यह परत ओवरीज पर विकसित हो जाए तो यह बांझपन तक का कारण बन सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज और सही जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी को काबू किया जा सकता है।

इसके लिए एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट अपनाना जरूरी है। मटन, कैफीन, रिफाइंड शुगर, ग्लूटेन और अल्कोहॉल जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। नियमित योग और एक्सरसाइज करने से भी काफी फायदा हो सकता है। वहीं, हरी सब्जियों और फाइबर से भरपूर संतुलित भोजन से स्थिति बेहतर होती है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाएं अक्सर तेज पीरियड दर्द को सामान्य मानकर नज़रअंदाज़ कर देती हैं और डॉक्टर से संपर्क तभी करती हैं जब स्थिति बिगड़ जाती है। जबकि सही समय पर परामर्श लेने से न केवल दर्द से राहत पाई जा सकती है बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर जटिलताओं से भी बचा जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

बोकारो एयरपोर्ट प्रोजेक्ट तेज, BSL की सख्त कार्रवाई से खाली हुई जमीन

May 5, 2026

बंगाल चुनाव पर मुमताज अली का बड़ा आरोप, लोकतंत्र खतरे में बताया

May 5, 2026

कातिल बीवी: सरायकेला में पत्नी ने ही रची पति की ह’त्या की साजिश, 3 दिन में खुली पोल!

May 5, 2026

सरायकेला में हिट एंड रन: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौके पर ही मौ’त

May 5, 2026

हवन-पूजन के बीच नई शुरुआत, CLAT-NDA की कोचिंग अब स्कूल में

May 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.