अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: झारखंड सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में राज्य के 14 जिलों के एसएसपी व एसपी शामिल हैं। इस निर्णय से जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस प्रमुख बदल दिए गए हैं।
रांची में भी बदलाव हुआ है, जहां एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, धनबाद के एसपी सिटी को भी बदला गया है। सरकार ने इन अधिकारियों को अविलंब अपने नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है। जिन अधिकारियों को अन्यत्र नहीं भेजा गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ स्तर पर भी हुए बड़े बदलाव
एडीजी और आईजी स्तर पर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एडीजी प्रिया दुबे को प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि आईजी प्रभात कुमार को विशेष शाखा के साथ-साथ जैप का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कौन कहां गए, जानिए प्रमुख तबादलों की सूची:
-
तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल से विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन बनाया गया है।
-
संजय आनंदराव लाठकर को एडीजी रेल नियुक्त किया गया है।
-
टी. कंदसामी अब एडीजी अभियान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
-
मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय से आईजी रांची बनाया गया है।
-
अखिलेश कुमार झा को रांची से झारखंड पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है।
जिलों में एसपी स्तर के प्रमुख तबादले:
-
पियूष पांडेय को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।
-
प्रभात कुमार को धनबाद का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
-
निधि द्विवेदी अब पाकुड़ की एसपी होंगी।
-
अमन कुमार गढ़वा जिले के नए एसपी होंगे।
-
सादिक अनवर रिजवी को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है।
-
अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग से एसीबी भेजा गया है।
-
अजीत कुमार को धनबाद से रांची एसपी नगर नियुक्त किया गया है।
-
प्रवीण पुष्कर को रांची ग्रामीण का नया एसपी बनाया गया है।
-
ऋत्विक श्रीवास्तव धनबाद नगर के एसपी बनेंगे।
नए कार्यभार और जिम्मेदारियां
इस तबादले में कई अफसरों को जैप की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। जैप-7, जैप-9, जैप-10 और जैप-4 के समादेष्टा के पदों पर नए अधिकारी भेजे गए हैं। वहीं, कई अधिकारियों को एसआईएसएफ बोकारो और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) पदमा जैसे अहम संस्थानों में भी तैनात किया गया है।
यह तबादला राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक गति को तेज करने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी बिना देर किए अपने कार्यस्थलों पर योगदान करें।

