अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला/चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल के समीप आज एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बड़ी और छोटी दोनों तरह की गाड़ियों की गहनता से जांच की गई।जांच के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों के कागजात, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषन नियंत्रण प्रमाण पत्र और बीमा आदि की जांच की। इसके साथ ही, दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया गया।अभियान में जिन चालकों के पास पूरे कागजात नहीं थे या जो हेलमेट नहीं पहने हुए थे, उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के आदेश अनुसार आज थाना क्षेत्र सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस जांच अभियान में एएसआई निर्मल राय और थाना के जवान मौजूद थे। इस तरह के अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाना है।

