Ahmedabad: भारत ने अपनी सरजमीं पर इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 96 रनों से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही भारत एक बार फिर टी20 क्रिकेट का विश्व विजेता बन गया है।

संजू सैमसन का ‘विराट’ रिकॉर्ड इस विश्व कप के हीरो रहे संजू सैमसन ने फाइनल में भी अपनी धाक जमाई। उन्होंने मात्र 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 52 (21 गेंद) और ईशान किशन ने 54 (25 गेंद) रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन कूटकर भारत का स्कोर आसमान पर पहुंचा दिया।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई कीवी टीम विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए मिशेल सेंटनर (43), जेम्स नीशम (8) और मैट हेनरी (0) को पवेलियन भेजकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की। पूरी कीवी टीम भारतीय आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी और मैच 96 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया।

स्कोर बोर्ड: एक नजर में

भारतीय बल्लेबाजी (प्रमुख स्कोर):

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s स्ट्राइक रेट
संजू सैमसन (Wk) 89 46 5 8 193.48
ईशान किशन 54 25 4 4 216.00
अभिषेक शर्मा 52 21 6 3 247.62
शिवम दुबे 26 8 3 2 325.00
हार्दिक पांड्या 18 13 1 1 138.46

न्यूजीलैंड बल्लेबाजी (प्रमुख पतन):

बल्लेबाज रन गेंद विकेट लेने वाला गेंदबाज
मिशेल सेंटनर (C) 43 35 जसप्रीत बुमराह
डेरिल मिशेल 17 11 अक्षर पटेल
जेम्स नीशम 8 7 जसप्रीत बुमराह
मार्क चैपमैन 3 8 हार्दिक पांड्या
जैकब डफी 3 5 अभिषेक शर्मा

Read more: T20 वर्ल्ड कप फाइनल: टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, पावरप्ले में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share.
Exit mobile version