Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन साल तक रजिस्ट्री टालता रहा रैयतदार
Jharkhand

जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन साल तक रजिस्ट्री टालता रहा रैयतदार

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में जमीन खरीदने के नाम पर युवक से 1.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी।
एडिटरBy एडिटरSeptember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर निवासी विकास कुमार ने कोवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनसे जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न जमीन दी गई और न ही रकम लौटाई गई।

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि तीन साल पहले हल्दीपोखर निवासी रैयतदार सुधीर गोप ने उन्हें हरीओम नगर स्थित 1200 वर्गफीट का प्लॉट दिखाया था। इसके एवज में सुधीर गोप ने उनसे एक लाख बीस हजार रुपये भी ले लिए। विकास का कहना है कि रकम देने के बाद लगातार उन्हें रजिस्ट्री के लिए तारीख दी जाती रही, लेकिन हर बार नए बहाने बनाकर टाल दिया गया।

विकास कुमार ने बताया कि कई बार उन्होंने सुधीर गोप से या तो जमीन की रजिस्ट्री करने या फिर रकम लौटाने की मांग की, लेकिन आरोपी हर बार “आज देंगे, कल देंगे” कहकर उन्हें टालता रहा। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने पुलिस से मदद मांगने का फैसला लिया और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई से इकट्ठा किया गया पैसा इस तरह ठग लिया गया, जो उनके लिए बड़ा नुकसान है। वे चाहते हैं कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो और उनकी राशि वापस मिले।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह देखना होगा कि इस जमीन घोटाले में और कौन लोग शामिल हैं और पीड़ित को न्याय कब तक मिलता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

RECENT ADDA.

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026

चतरा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत

March 7, 2026

झारखंड में दो दिवसीय किसान शिक्षण शिविर, समाजवादी क्रांति पर चर्चा

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.