Hazaribagh News: हजारीबाग में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम न्यायालय परिसर में हुई झड़प के बाद गुरुवार को भी माहौल शांत नहीं हो सका। दोनों ओर से लगातार बयानबाजी और बैठकों का दौर जारी रहा।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी गुरुवार को हजारीबाग पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि न्यायालय कक्ष में सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट बेहद शर्मनाक और कायराना हरकत है। उन्होंने कहा कि जवान भी किसी के बेटे हैं, उन पर हमला पुलिस बल का मनोबल तोड़ने जैसा है।

मुर्मू ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी अधिवक्ताओं का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग रखी। वहीं, पीड़ित एसआई मनोज कुजूर की ओर से सदर थाना में आवेदन दिया गया है। इसमें हाफ मर्डर और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

अब सबकी निगाहें अधिवक्ता संघ पर टिकी हैं कि वे अपनी सफाई और रणनीति को लेकर आगे क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल जिला मुख्यालय में तनाव बरकरार है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share.
Exit mobile version