Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»मंगल पर तो जाना चाहता है मानव, क्या वहां महिला हो सकेंगी गर्भवती
World

मंगल पर तो जाना चाहता है मानव, क्या वहां महिला हो सकेंगी गर्भवती

क्या अंतरिक्ष में संभव है गर्भावस्था और प्रसव? माइक्रोग्रैविटी, कॉस्मिक रेडिएशन और मेडिकल सुविधाओं की कमी बना रही हैं इसे बेहद खतरनाक और जटिल चुनौती
एडिटरBy एडिटरJuly 30, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: मानव अब मंगल और अंतरिक्ष में रहने को आतुर है, लेकिन इसके साथ कई गंभीर सवाल भी हैं कि क्या अंतरिक्ष में कोई महिला गर्भवती हो सकती है और क्या वह वहां सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दे सकती है? मंगल में आने-जाने में इतना वक्त लग सकता है कि कोई महिला गर्भवती हो जाए या वहां रहते हुए बच्चे को जन्म दे लेकिन अंतरिक्ष में गर्भावस्था और प्रसव आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

अंतरिक्ष में गर्भावस्था और प्रसव वैज्ञानिकों के लिए बनी एक चुनौती

जानकारी के मुताबिक अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बहुत कम होता है, जिसे माइक्रोग्रैविटी कहा जाता है। इस स्थिति में शरीर का संतुलन और अंग प्रभावित होते हैं। हालांकि भ्रूण गर्भ में एमनियोटिक द्रव में तैरता है, जिससे उसे एक तरह का माइक्रोग्रैविटी अनुभव पहले से होता है, लेकिन अंतरिक्ष में यह स्थिति ज्यादा जटिल हो सकती है। वहीं अंतरिक्ष में बच्चे का जन्म देना बेहद मुश्किल होगा। वहां तरल पदार्थ तैरते हैं, जिससे रक्त और अन्य शारीरिक तरल पदार्थ चारों तरफ फैल सकते हैं। इससे डिलीवरी प्रोसेस खतरनाक भी हो सकता है।

कॉस्मिक किरणें अंतरिक्ष का सबसे बड़ा खतरा हैं। पृथ्वी पर हमारा वायुमंडल और चुंबकीय क्षेत्र हमें इन विकिरणों से बचाता है, लेकिन अंतरिक्ष में ऐसी कोई सुरक्षा नहीं होती। गर्भ के शुरुआती हफ्तों में भ्रूण की कोशिकाएं तेज़ी से बढ़ती हैं। इस समय यदि रेडिएशन हमला करता है, तो मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, कॉस्मिक किरणें प्लेसेंटा और गर्भाशय को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे प्रीमैच्योर डिलीवरी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि अगर बच्चा अंतरिक्ष में जन्म ले भी लेता है, तो उसका शारीरिक और मानसिक विकास अलग तरह से होगा। बिना गुरुत्वाकर्षण के उसका शरीर खासकर हड्डियां और मांसपेशियां सही से विकसित नहीं हो पाएंगी। ऊपर-नीचे का अहसास न होने से चलना, बैठना और रेंगना जैसे विकासात्मक चरण प्रभावित हो सकते हैं। रेडिएशन के लंबे संपर्क से दिमागी विकास, याददाश्त और व्यवहार पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

जब तक भ्रूण को रेडिएशन से सुरक्षित रखने की तकनीक नहीं होती, सुरक्षित प्रसव और पोस्टनैटल केयर के संसाधन नहीं होते, और माइक्रोग्रैविटी में स्वस्थ विकास की गारंटी नहीं मिलती, तब तक अंतरिक्ष में बच्चा पैदा करना एक अत्यधिक जोखिम भरा प्रयोग होगा। अंतरिक्ष में गर्भावस्था और प्रसव विज्ञान के लिए एक नई सीमा है, जिसे पार करने से पहले कई तकनीकी और जैविक चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। जब तक सुरक्षा, रेडिएशन शील्डिंग और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं बन जाता, तब तक यह सिर्फ एक रोमांचक विचार ही रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.