Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मैं ना पहले झुका हूं और ना कभी भविष्य में झुकूंगा- हर्ष अजमेरा
#Trending

मैं ना पहले झुका हूं और ना कभी भविष्य में झुकूंगा- हर्ष अजमेरा

By Samsul HaqueNovember 1, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Hazaribagh : हजारीबाग से निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनावी चुनौतियों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की। हर्ष अजमेरा ने कहा कि मैं ना पहले झुका हूं और ना कभी भविष्य में झुकूंगा। मेरे खिलाफ चाहे जितने भी षड्यंत्र हों, चाहे कितने भी हथकंडे अपनाए जाएं लेकिन मैं अपनी दृढ़ता के साथ इस चुनाव में डटा रहूंगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनका खड़ा होना उनकी व्यक्तिगत इच्छा या स्वार्थ नहीं है, बल्कि यह हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावना और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल मेरा नहीं है, बल्कि हजारीबाग के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं का है। अजमेरा ने उन तमाम प्रयासों का जिक्र भी किया, जो उन्हें चुनाव से बाहर करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ लोग मुझे बैठाने के लिए तरह-तरह के उपायों का सहारा ले रहे हैं। मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि मैं किसी से सेटिंग करके चुनाव लड़ रहा हूं। मैं इन सभी आरोपों को खारिज करता हूं।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरे उत्साह के साथ अपने अधिकारों के लिए इस चुनाव में खड़े रहें। साथ ही कहा कि इस चुनाव में उनकी पहचान छड़ी चुनाव चिन्ह है, जो जनता का सहारा बनकर हर वक्त उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे चुनाव के दिन क्रमांक संख्या 23 पर बटन दबाकर उन्हें आशीर्वाद दें और इस संघर्ष में उनका साथ दें। हर्ष अजमेरा ने अपने संकल्प को स्पष्ट करते हुए कहा, हम हजारीबाग को ऐसा स्थान बनाना चाहते हैं, जहां हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और लोग गर्व के साथ यहां का नाम लें। हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि एक स्थायी बदलाव लाना है। हजारीबाग के हर व्यक्ति के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के पर्याप्त अवसर हों, यही हमारा संकल्प है।

इस खबर को भी पढ़ें : मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताना पड़ सकता है भारी : एस अली
इस खबर को भी पढ़ें : एलएपी ने जारी की अंतिम सूची, 9 को मिला टिकट
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.