Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदे हो सकते हैं आपके ये घरेलू उपकरण, ऐसे करें सफाई
Adda More..

टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदे हो सकते हैं आपके ये घरेलू उपकरण, ऐसे करें सफाई

फ्रिज, वाशिंग मशीन और ओवन जैसे उपकरणों में पनप सकते हैं खतरनाक बैक्टीरिया; संक्रमण से बचने के लिए विशेषज्ञों ने बताए सफाई के आसान और असरदार तरीके।
एडिटरBy एडिटरFebruary 10, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

New Delhi: भागदौड़ भरी जिंदगी में घरेलू उपकरण जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन और ओवन हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये मशीनें न केवल हमारा काम आसान करती हैं, बल्कि समय की भी बचत करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम की व्यस्तता के चलते अगर आप इनकी साफ-सफाई को नजरअंदाज कर रही हैं, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है? हालिया शोध बताते हैं कि समय पर सफाई न होने से इन उपकरणों में ई-कोली, सालमोनेला और लिस्टीरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग और त्वचा संक्रमण का कारण बनते हैं।

फ्रिज: बैक्टीरिया का छिपा हुआ ठिकाना

अध्ययनों में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि फ्रिज के सलाद वाले दराजों में सामान्य से 750 गुना अधिक बैक्टीरिया हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हर हफ्ते फ्रिज की हल्की सफाई जरूरी है। कोई भी तरल पदार्थ गिरने पर उसे तुरंत साफ करें और बासी भोजन को बाहर निकालें। हर तीन महीने में फ्रिज की ‘डीप क्लीनिंग’ करें। इसके लिए सारा सामान बाहर निकालें और किचन क्लीनर से शेल्फ और कोनों को साफ करें। ड्रेन होल की सफाई करना न भूलें, क्योंकि इसके ब्लॉक होने से फ्रिज में बदबू पैदा होने लगती है।

वाशिंग मशीन और ओवन की अनदेखी पड़ सकती है भारी

अक्सर लोग समझते हैं कि वाशिंग मशीन तो खुद कपड़े साफ करती है, तो वह गंदी कैसे होगी? लेकिन सच यह है कि लगभग 44 प्रतिशत वाशिंग मशीनों में स्टेफीलोकोकस जैसे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो त्वचा पर छाले और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इसकी सफाई के लिए हर महीने डिटर्जेंट दराज को गर्म पानी से साफ करें और मशीन को एक बार खाली चक्र (Empty Cycle) में चलाएं।

वहीं ओवन की बात करें तो इसके हैंडल पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु पाए जा सकते हैं। ओवन में जमा ग्रीस और तेल बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल बन जाते हैं। महीने में कम से कम एक बार ओवन की शेल्फ निकालकर उन्हें साबुन के पानी में भिगोकर साफ करें। कोनों की सफाई के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन तरीका है।

मिक्सी और अन्य छोटे उपकरणों का रखरखाव

किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मिक्सी को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। इस्तेमाल के बाद इसे अंदर से सूखे कपड़े से पोंछना चाहिए। समय-समय पर इसके नट और स्क्रू की जांच करें ताकि वे ढीले न हों। विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर हम इन छोटे-छोटे सुझावों पर ध्यान दें, तो न केवल उपकरणों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि परिवार की सेहत भी सुरक्षित रहेगी।

इस खबर को भी पढ़ें : पार्लर जैसा निखार अब घर पर! रसोई की इन 5 चीजों में छिपा है खूबसूरती का राज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पीरियड्स के दर्द से चाहिए परमानेंट छुटकारा? आज ही शुरू करें गर्भासन योग

February 10, 2026

ढीली स्किन और डल चेहरे से हैं परेशान? आजमाएं ये 3 चीजों वाला जादुई नुस्खा

February 10, 2026

मैक्सी श्रग से अपडेट करें वॉर्डरोब, लेयरिंग का नया ट्रेंड

February 10, 2026

RECENT ADDA.

संसद में बवाल: रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप

February 10, 2026

मथुरा सु;सा;इड केस: हंसते-खेलते परिवार का अंत, सामूहिक आत्मह;त्या नोट ने चौंकाया

February 10, 2026

सऊदी अरब में ऊंटों का अपना पासपोर्ट, अब ‘शिप ऑफ डेजर्ट’ की होगी हाईटेक पहचान

February 10, 2026

WhatsApp का धांसू फीचर! अब फोटो-वीडियो एडिट कर ‘ड्राफ्ट’ में करें सेव

February 10, 2026

क्या इजरायल का जासूस था जेफरी एपस्टीन? मोसाद कनेक्शन पर मची खलबली

February 10, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.