Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बांग्लादेशी घुसपैठिए राज करेंगे या खदेड़े जाएंगे : हिमंता बिस्वा सरमा
#Trending

बांग्लादेशी घुसपैठिए राज करेंगे या खदेड़े जाएंगे : हिमंता बिस्वा सरमा

By Samsul HaqueNovember 1, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma : असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर शुक्रवार को झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार पर एक बार फिर जुबानी हमला बोला। कोडरमा विधानसभा सीट के मरकच्चो में भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी जिला नहीं है, जहां बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद नहीं। ये लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के वोट बैंक बन चुके हैं।

चुनाव में घुसपैठियों का वोट शत-प्रतिशत इन्हीं पार्टियों को जाएगा। ऐसे में हिंदू मतदाता अगर एकजुट होकर घुसपैठियों के खिलाफ वोट नहीं करते तो उनका मनोबल और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में फैसला होना है कि घुसपैठिए झारखंड में बने रहेंगे या यहां से खदेड़े जाएंगे। हमारा वादा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही इन्हें कानून के रास्ते लात मारकर यहां से भगाया जाएगा। झारखंड अलग राज्य इसलिए नहीं बना था कि यह घुसपैठियों के हाथ में चला जाए। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड इसलिए भी नहीं बनाया था कि यहां बालू के माफिया बनें, दलाल पैदा हों और आलमगीर आलम एवं इरफान अंसारी जैसे लोगों के घरों से करोड़ों रुपए बरामद हों।

उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया है। अगर सबसे ज्यादा झूठ बोलने के लिए देश में कोई डॉक्टरेट की डिग्री हो तो वह हेमंत सोरेन को मिलेगी। उन्होंने राज्य की बेटियों से वादा किया था कि शादी में उन्हें सरकार की ओर से सोने का सिक्का या 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। क्या किसी को यह मिला? उन्होंने महिलाओं को हर साल 72 हजार रुपए देने का वादा किया था।

साढ़े चार साल तक तो सोए रहे और जब जाने का वक्त आया तो मंईयां योजना के नाम पर एक हजार रुपए दे रहे हैं। मंईयां को एक हजार रुपए देने पर भाजपा की आपत्ति नहीं है, लेकिन सोरेन यह बताएं कि हमारे माता-पिता को मिलने वाली बुजुर्ग पेंशन क्यों बंद कर दिया? इससे पहले सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन उन पर बाहरी होने का आरोप लगा रहे हैं और हमें यहां से भगाने की बात कह रहे हैं। असम से क्या हिमंता बिस्व सरमा झारखंड नहीं आ सकते, तो एक विशेष समुदाय के लोगों को ही यहां ग्रीन कार्ड है क्या? अगर ऐसा है तो झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर को निकालो, फिर अगले दिन मुझे भी निकाल दो। लेकिन, पहले मीर को जाने को कहो। मीर को आप क्यों नहीं बोलते हो, वह बाहर का है। ये देश आप एक विशेष समुदाय के तुष्टीकरण से नहीं चला सकते।

इस खबर को भी पढ़ें : मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताना पड़ सकता है भारी : एस अली

इस खबर को भी पढ़ें : जीत को तरसती रही भाजपा, नहीं खुला खाता, बाजी मार गया कोई ओर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चर्चा, बच्चों के विकास पर फोकस

May 6, 2026

खरीदारी को निकला युवक बना हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

May 6, 2026

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

RECENT ADDA.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चर्चा, बच्चों के विकास पर फोकस

May 6, 2026

खरीदारी को निकला युवक बना हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

May 6, 2026

राजनगर हादसे में दर्दनाक मौत, सांसद जोबा माझी ने दी राहत राशि

May 6, 2026

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

May 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.