Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»बुजुर्गों के लिए बड़ी उम्मीद, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाएगा यह खास प्रोटीन
Social/Interesting

बुजुर्गों के लिए बड़ी उम्मीद, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाएगा यह खास प्रोटीन

बर्मिंघम के अलबामा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 'सीबीएफ-बीटा' नामक प्रोटीन की पहचान की है, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकता है और ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में क्रांतिकारी साबित हो सकता है।
एडिटरBy एडिटरMarch 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Birmingham, (USA): चिकित्सा जगत से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसी प्रणाली की पहचान की है जो यह बताती है कि आखिर बुजुर्गों की हड्डियां उम्र बढ़ने के साथ कमजोर क्यों हो जाती हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका भी खोज निकाला है, जिसके जरिए बुढ़ापे में हड्डियों के पतलेपन यानी ऑस्टियोपोरोसिस का स्थायी इलाज संभव हो सकता है।

बर्मिंघम के अलबामा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यू-पिंग ली के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि ‘सीबीएफ-बीटा’ (CBF-beta) नामक एक विशेष प्रोटीन हड्डियों के निर्माण में सहायक कोशिकाओं को शरीर में बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाती है और उनके टूटने का खतरा काफी बढ़ जाता है। अक्सर यह समस्या बोन मैरो में ‘फैट सेल्स’ की वृद्धि के कारण पैदा होती है।

एक विशेष परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि युवाओं की तुलना में वृद्ध लोगों की बोन मैरो सेल्स में सीबीएफ-बीटा का स्तर काफी कम होता है। इस निष्कर्ष से पता चलता है कि जब शरीर में इस प्रोटीन की कमी होती है या प्रणाली में खराबी आती है, तो कोशिकाएं हड्डियों को बनाना बंद कर देती हैं और इसके बजाय फैट सेल्स बनाने लगती हैं।

प्रोफेसर ली ने बताया कि शरीर में सीबीएफ-बीटा प्रोटीन के स्तर को बनाए रखना उम्र से संबंधित ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस नई जानकारी के बाद अब कम से कम साइड इफेक्ट के साथ ह्यूमन बोन मैरो का प्रभावी इलाज किया जा सकेगा, जिससे करोड़ों बुजुर्गों को हड्डियों की बीमारियों से निजात मिल सकेगी।

Read more: डायबिटीज का पक्का इलाज? चीनी वैज्ञानिकों ने खोजी जादुई तकनीक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मौत के बाद क्या होता है? अमेरिकी महिला ने बताया परलोक का आंखों देखा हाल

April 8, 2026

दुनिया का आखिरी शहर! जानिए उशुआइया की रहस्यमयी कहानी

April 6, 2026

प्लास्टिक बैग में पेट्रोल भरकर कार में रखती दिखी महिला, लोग रह गए दंग

April 6, 2026

RECENT ADDA.

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

April 14, 2026

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

April 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.