Ranchi News: 11वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आचार्यकुलम, नामकुम स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, जिला संघ के उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, दिवाकर सिंह और आयोजन सचिव सह जिला संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची जिले के लगभग 15 विद्यालय, 10 क्लब और कई स्कूल-कॉलेजों से कुल 372 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था, वहीं आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल और निष्पक्ष रूप से संचालित करने का भरोसा दिलाया।

आयोजन का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को एक मंच देना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।

Share.
Exit mobile version