अपनी भाषा चुनेें :
Ranchi News: झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार काे सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व की रंगों से भरी शुभकामनाएं दीं। गवर्नर ने कहा है कि प्रेम, उल्लास और सौहार्द के रंग आप सभी के जीवन को खुशियों से भर दें।
रंग, उमंग, प्रेम और उल्लास के पर्व ‘होली’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सामाजिक समरसता, स्नेह और सौहार्द का संचार करे। pic.twitter.com/LpIxW8EKIO
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) March 14, 2025
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने होली की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी है। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पाेस्ट में कहा कि रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन को आशा, प्रेम, सद्भाव और खुशियों से भर दे। आप सभी स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें, यही कामना करता हूं। उन्हाेंने कहा कि होली रंगों का त्याेहार औए खुशियों का त्यौहार है।
रंगों का उत्सव होली एवं प्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई। राज्यवासी स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें, यही कामना करता हूँ। आप सभी को जोहार: श्री @HemantSorenJMM pic.twitter.com/5zdAj0vyEs
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) March 14, 2025
इसके अलावा मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पाेस्ट में लिखा कि रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। चलिए, बुराइयों को जलाकर अच्छे विचारों को अपनाएं और इस होली को सच्चे आनंद के साथ मनाएं। उन्होंने राज्य के सभी लोगों को होली की मंगलमय शुभकामनाएं दी।

