Jharkhand News: गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक शर्मनाक घटना हुई, जिसमें एक 30 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ दु’ष्कर्म किया गया। घटना हरख्खा रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई, जब पीड़िता अपने मित्र जीतन हेंब्रम के साथ जा रही थी। घटना के दौरान पहले से घात लगाए दो आरोपितों ने चाकू का भय दिखाकर जीतन को भगा दिया और फिर युवती को जबरन रेलवे पुल के पास ले जाकर दु’ष्कर्म किया।
घटना के तुरंत बाद, जीतन हेंब्रम ने गांव में इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत ही एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है। ललमटिया थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रशासन ने जनता से संयम बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है।



