रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप आईसीआईसीआई बैंक के करीब एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये की लूट पर पुलिस ने एक अज्ञात अपराधी का फोटो प्रसारित करते हुए उस पर 20 हजार रुपये का ईनाम रखा है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए स्पष्ट रूप से कहा है उक्त अपराधी की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। साथ ही, सूचनादाता को 20 हजार रुपये ईनाम में दिए जायेंगे। गाैरतलब हो कि अनुसंधान के क्रम में एक अज्ञात अपराधी का फोटो सीसीटीवी में पाया गया है। सूचना इन नंबर्स पर दिया जा सकता हैै।