Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»रील के जुनून ने ली खौफनाक शक्ल, पत्नी ने काटी पति की जीभ
Uttar Pradesh

रील के जुनून ने ली खौफनाक शक्ल, पत्नी ने काटी पति की जीभ

गाजियाबाद में रील बनाने के विवाद ने खौफनाक मोड़ लिया। पत्नी ने पति की जीभ काट दी। आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी।
By Samsul HaqueJanuary 21, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

U.P. News: सोशल मीडिया की दीवानगी और घरेलू कलह का खतरनाक नतीजा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सामने आया है। मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने ही पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

रील बनाने का शौक बना झगड़े की जड़

जानकारी के मुताबिक, संजयपुरी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार की शादी करीब छह महीने पहले मेरठ की रहने वाली ईशा से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ईशा को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का बेहद शौक था। सोमवार को भी वह पूरे दिन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रही, लेकिन घर का खाना नहीं बनाया। शाम को जब विपिन फैक्ट्री से लौटकर घर आया और भोजन मांगा, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

थप्पड़ के बाद बढ़ा तनाव

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में विपिन ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। उस समय विपिन की मां गीता देवी ने बाहर से खाना मंगवाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। परिजनों को लगा कि मामला खत्म हो गया है, लेकिन रात में हालात और बिगड़ गए।

रात में हुई खौफनाक वारदात

गीता देवी के अनुसार, देर रात कमरे में फिर से खाना और पुरानी बातों को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इसी दौरान ईशा ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और विपिन की जीभ को दांतों से इतनी जोर से काटा कि वह कटकर अलग हो गई। लहूलुहान हालत में विपिन किसी तरह दूसरे कमरे में पहुंचा, जहां उसकी मां सो रही थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

दोनों पक्षों के गंभीर आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ईशा शराब और सिगरेट पीने की आदी थी और अक्सर विपिन को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और गाली-गलौज आम बात हो गई थी। वहीं पुलिस हिरासत में ईशा ने पलटवार करते हुए कहा कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और खाने को लेकर ताने देता था। सोमवार को हुई पिटाई के बाद वह गुस्से में थी और लंबे समय से हो रही प्रताड़ना ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

हंगामा और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद ईशा ने खुद को छत पर बंद कर लिया और मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने विपिन की मां से बदसलूकी की, जिससे कॉलोनी के लोग भड़क गए और मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि मां की शिकायत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : रील की दीवानगी ले डूबी: छपरा जंक्शन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 6 गिरफ्तार!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम योगी का 8 जुलाई को काशी दौरा, शिक्षकों को देंगे बड़ी चिकित्सा सुविधा

July 3, 2026

राम मंदिर की सिल्वर ब्रिक्स पर बड़ा खुलासा, SIT ने बताया दान की गई चांदी कहां रखी गई

June 27, 2026

UP BJP New Team: 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री समेत नई टीम का ऐलान, कई नए चेहरों की एंट्री

June 25, 2026

RECENT ADDA.

आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामसभा की अनुमति के बाद ही हो कार्य: आशा लकड़ा

July 4, 2026

चैनपुर में जनप्रतिनिधियों की मानवीय पहल, पीड़ित परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

July 4, 2026

चैनपुर और डुमरी के वीएलई संचालकों की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा

July 4, 2026

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.