Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»नोएडा में गे रिलेशनशिप कांड: सुनसान स्थान पर बुलाकर बनवा लेते थे वीडियो
India

नोएडा में गे रिलेशनशिप कांड: सुनसान स्थान पर बुलाकर बनवा लेते थे वीडियो

By Samsul HaqueSeptember 14, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Noida : हाल ही में नोएडा पुलिस ने गे रिलेशनशिप कांड का खुलासा किया था। पुलिस की जांच में कई अश्लील वीडियो और कई तरह की जानकारियां मिली थी। इस मामले में आशंका जाहिर की गई है कि सैकड़ों लोग इस गिरोह के चंगुल में फंसे हैं और उन्हे डर है कि कहीं उनका कोई अश्वील वीडियो वायरल न हो जाए। नोएडा फेज-2 पुलिस ने समलैंगिंग डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर संबंध बनाने और इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अब तक 20 से अधिक लोगों का वीडियो बनाकर उनसे जबरन वसूली कर चुके हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के सोशल मीडिया एकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। इस गिरोह में कितने लोग सक्रिय है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इससे पहले मेरठ शहर में भी इस प्रकार की ठगी तथा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ चुका है। मेरठ पुलिस ने भी एक गिरोह को पकड़ा था। नोएडा पुलिस को आशंका है कि मेरठ वाला गिरोह जेल से छूटने के बाद नोएडा में सक्रिय हो गया है। एक माह के भीतर दो ऐसे मामले नोएडा में सामने आ चुके हैं।

युवकों के पास से बरामद मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों युवक पीड़ितों से सिर्फ नगदी लेते थे ताकि ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिए उनको पकड़ा न जा सके। आरोपी नोएडा के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को भी निशाना बना चुके हैं। अधिकांश अश्लील वीडियो मोबाइल से बनाए गए हैं। जल्द ही पुलिस अन्य पीड़ितों से भी मामले को लेकर संपर्क करेगी। इसके लिए मोबाइल के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

सुनसान स्थान पर बुलाकर बनवा लेते थे वीडियो

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते दिनों एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि दो युवकों ने उससे समलैंगिक डेटिंग ऐप पर दोस्ती की और उसे मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। वहां संबंध बनाने के दौरान आरोपियों ने वीडियो बना लिया। कुछ ही दिन बाद दोनों युवकों ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजा और कहा कि अगर उसने 30 हजार रुपये और सोने का हार दो दिन के भीतर नहीं दिया तो वीडियो वायरल हो जाएगा। इसके बाद पीड़ित को बदनामी का डर सताने लगा और उसने जीवन समाप्त करने के बारे में सोच लिया। जब दोनों युवकों ने ब्लैकमेल करना जारी रखा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। डीसीपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को दबोचने के लिए एक टीम गठित की गई।

सोमवार को बुलंदशहर निवासी 22 वर्षीय किशोर कुमार राघव और सलारपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। किशोर 12वीं पास है और दीपक वर्तमान में एक नामी कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रहा है। दोनों समलैंगिक ऐप पर प्रोफाइल बनाकर डेटिंग करते थे। इसके बाद किसी व्यक्ति की अंतरंग वीडियो वसूली करने के मकसद से बना लेते थे। दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से संपर्क किया है, जो इस प्रकार की घटना के पीड़ित हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र निवासी एक चिकित्सक के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पिता ने राष्ट्रपति से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

July 9, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.