Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: 1 करोड़ का इनामी सहित 10 नक्सली ढेर, घंटों चली गोलीबारी
India

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: 1 करोड़ का इनामी सहित 10 नक्सली ढेर, घंटों चली गोलीबारी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए भीषण एनकाउंटर में बड़ा इनामी नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण सहित 10 नक्सली ढेर कर दिए गए। करीब 10 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद भी मुठभेड़ जारी रही। इस ऑपरेशन में ई-30 स्पेशल फोर्स, एसटीएफ और कोब्रा के जवान शामिल रहे। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों में दहशत है और कई नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं।
एडिटरBy एडिटरSeptember 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के 10 घंटों के बाद एक बार फिर से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें अन्य नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में गरियाबंद के ई-30 स्पेशल फोर्स, एसटीएफ और कोब्रा के जवान शामिल थे, जो लगातार नक्सलियों से लोहा लेते रहे हैं।

घंटों चली गोलीबारी, नक्सलियों पर टूटा सुरक्षा बल का कहर

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि एनकाउंटर में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम होने के बावजूद सुरक्षा बल के जवान अपना काम पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। सुंदरराज ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि माओवादी आंदोलन अब समाप्ति की ओर और समय रहते हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाओ, नहीं तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

10 नक्सली मारे गए

बीते रोज सुरक्षा बल के जवानों ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस एनकाउंटर में 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर और केंद्रीय समिति का सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया था। 10 नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों ने तय किया है कि अब नक्सलियों को सांस नहीं लेने देंगे। सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई करते हुए नक्सलियों पर दनादन गोलियां बरसाते रहे। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही है।

बता दें कि बीते कुछ महीनों से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। एनकाउंटर के डर से कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक जितने नक्सलियों का एनकाउंटर नहीं हुआ है, उससे ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के कारण कई नक्सली मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026

रांची में बदला स्कूलों का समय : जानें अब कब से लगेंगी कक्षाएं

April 20, 2026

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.