Seraikela Kharsawan News: बुधवार तड़के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित अनाज गोदाम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो गया।
गोदाम प्रबंधक बुरी तरह झुलसे
दमकल की टीम ने घंटों बाद पाया काबू
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था।
साजिश की आशंका, जांच शुरू
प्रशासन सतर्क, अधिकारी मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गोदाम से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।



