रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। द्वय पदाधिकारियों ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिये गये। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपर जिला दण्डाधिकारी, रांची द्वारा समारोह के लिए जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
गणतंत्र दिवस राज्यस्तरीय समारोह में भाग लेने वाले प्लाटून
| सेना | सी.आई.एस.एफ. | सी.आर.पी.एफ. |
| आई.टी.बी.पी. | झारखण्ड जगुआर | जे.ए.पी.-1 |
| जे.ए.पी.-2 | डी.ए.पी (पुरुष) | डी.ए.पी (महिला) |
| एस.एस.बी | पश्चिम बंगाल पुलिस | जे.ए.पी.-10 (महिला बटालियन) |
| होमगार्ड | एन.सी.सी. (गर्ल्स) | एन.सी.सी. (ब्वॉयज) |
बैण्ड पार्टी
| जे.ए.पी -1 | होमगार्ड | जे.ए.पी.-10 (महिला) |



