Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»नवादा में कार से विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार
Bihar

नवादा में कार से विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 76 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
एडिटरBy एडिटरSeptember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: नवादा जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। दुर्गा पूजा से ठीक पहले की गई इस कार्रवाई में विभाग ने 76 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रानीबाजार सूर्य मंदिर के पास वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान कौआकोल थाना क्षेत्र के महुडर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के अंदर बने गुप्त तहखाने से 76 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

वहीं मौके पर मौजूद कार चालक और उसके साथी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के मंझार गांव निवासी अरविंद पांडेय के पुत्र सूरज कुमार और नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला निवासी मोती प्रसाद के पुत्र सुड्डू कुमार के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि शराब तस्करी करने वाले ये दोनों आरोपी दुर्गा पूजा के मौके पर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। लेकिन उत्पाद विभाग की चौकसी के चलते उनकी योजना विफल हो गई। कार को जब्त कर लिया गया है और दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू किया जाएगा और ऐसे माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर अवैध शराब की बिक्री और खपत रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नीतीश के लाल की सियासत में एंट्री, निशांत के जेडीयू में आते ही मची खलबली!

March 11, 2026

विजय सिन्हा का अल्टीमेटम: हड़ताली अफसर काम पर लौटें या घर बैठें, सरकार सख्त!

March 11, 2026

मुजफ्फरपुर में रसूख की नुमाइश! वार्ड पार्षद के भाई ने सरेआम की हर्ष फायरिंग

March 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.