Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पाकुड़ के मुख्य डाकघर में भीषण आग, कंप्यूटर और उपकरण जलकर राख, कामकाज ठप
#Trending

पाकुड़ के मुख्य डाकघर में भीषण आग, कंप्यूटर और उपकरण जलकर राख, कामकाज ठप

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainMay 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर, स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह लोगों ने डाकघर से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डाक विभाग के कर्मियों और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डाकघर के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। जैसे ही दरवाजा खोला गया, अंदर से भीषण आग और धुएं का गुबार बाहर निकलने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले बिजली कनेक्शन को काटा और पानी का छिड़काव शुरू कर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

डाकघर के उप डाकपाल अनाथ कुमार दास ने जानकारी दी कि शुक्रवार की शाम को सभी कर्मचारी अपना काम समाप्त कर कार्यालय बंद करके चले गए थे। शनिवार को आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। आग इतनी तेज थी कि कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, इनवर्टर, कुर्सी, टेबल, बिजली की वायरिंग और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कई जरूरी दस्तावेज समय रहते बचा लिए गए। डाकघर के कामकाज पर इस घटना का बड़ा असर पड़ा है और फिलहाल सेवाएं ठप हैं। डाक विभाग की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग की जांच के लिए दुमका से विशेष टीम को बुलाया गया है जो पूरी स्थिति की समीक्षा करेगी। डाकघर में आग लगने की इस घटना से आम नागरिकों और डाक सेवा पर निर्भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

RECENT ADDA.

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.