Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»काराकास में धमाके, कोलंबियाई राष्ट्रपति ने UN से की हस्तक्षेप की मांग; बोले– दुनिया हो जाए अलर्ट
World

काराकास में धमाके, कोलंबियाई राष्ट्रपति ने UN से की हस्तक्षेप की मांग; बोले– दुनिया हो जाए अलर्ट

By Samsul HaqueJanuary 3, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार को जोरदार धमाकों की आवाजों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इन धमाकों को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया है, हालांकि अब तक अमेरिका की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। धमाकों के बाद राजधानी में दहशत का माहौल बन गया और हालात तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए।

इस घटनाक्रम के बाद गुस्तावो पेट्रो ने पूरी दुनिया को अलर्ट पर रहने की अपील की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए इसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकट बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पेट्रो ने लिखा कि काराकास पर बमबारी हो रही है और मिसाइलों से हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्विक संस्थाएं तुरंत बैठक करें।

इस खबर को भी पढ़ें : कराकस में आधी रात धमाके, ट्रंप की चेतावनी के बाद हिली वेनेजुएला की धरती

एक अन्य पोस्ट में कोलंबियाई राष्ट्रपति ने बताया कि कोलंबिया अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बन चुका है और परिषद की आपात बैठक तुरंत बुलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला पर हुए कथित हमले की अंतरराष्ट्रीय वैधता तय करना जरूरी है। इसके साथ ही कोलंबिया ने कुकुटा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बढ़ाते हुए ऑपरेशनल प्लान को सक्रिय कर दिया है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, धमाकों के बाद काराकास में कुछ समय के लिए टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में रुकावट की खबर भी सामने आई है। हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से भी अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दूसरी ओर अमेरिका ने भी इन धमाकों या किसी सैन्य कार्रवाई को लेकर चुप्पी साध रखी है।

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार वेनेजुएला पर कार्रवाई की चेतावनी देते रहे हैं। दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने प्रतिबंध बढ़ाए, क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी मजबूत की और कैरेबियन व पैसिफिक इलाकों में ड्रग ट्रैफिकिंग के नाम पर जहाजों की निगरानी तेज की है।

इससे पहले दिसंबर 2025 में सीआईए द्वारा वेनेजुएला के तट पर एक डॉक सुविधा पर ड्रोन हमले की खबरें भी सामने आई थीं। उस वक्त दावा किया गया था कि उस डॉक का इस्तेमाल ड्रग्स के भंडारण और शिपमेंट के लिए किया जा रहा था।

काराकास में हुए ताजा धमाकों ने अब पूरे लैटिन अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभले, तो यह टकराव एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.