Bokaro News: जरीडीह भाजपा के नवचयनित मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि का स्वागत में मंगलवार जैनामोड़ स्थित सुभाष चंद्र महतो के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान नवचयनित मंडल अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी एवं मंडल प्रतिनिधि मनोज ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया.वहीं वरीय नेता सुभाष चंद्र महतो ने कहा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करें आने वाला समय भाजपा का होगा.उन्होंने ने कहा कि पार्टी ने विक्रम गोस्वामी को मंडल अध्यक्ष बनाकर भरोसा जताते हुए जरीडीह नेतृत्व का जिम्मेवारी दी हैं.साथ ही मंडल प्रतिनिधि के रूप में मनोज ठाकुर को बनाया गया हैं उन्होंने कहा कि दोनों ही जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे.मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगतपति सिंह,टीका प्रसाद,सुनील मंडल,डॉक्टर सुशील कुमार,रामलाल महतो,मेघनाथ गोसाई,गौरव सिंह,सुमित जायसवाल आदि मौजूद थे.



