Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पारस हॉस्पिटल में घुसकर मर्डर! पैरोल पर आया कुख्यात अपराधी गोलियों से भून डाला
Bihar

पारस हॉस्पिटल में घुसकर मर्डर! पैरोल पर आया कुख्यात अपराधी गोलियों से भून डाला

बिहार में कानून व्यवस्था फेल? पारस हॉस्पिटल में गोली मारकर की गई हत्या, सांसद का हमला
By Samsul HaqueJuly 17, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की बड़ी घटना से दहल उठी है। गुरुवार सुबह पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल में फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में इलाज के लिए पैरोल पर बाहर आए कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन मिश्रा हत्या के कई मामलों में शामिल था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, चंदन मिश्रा बेऊर जेल में बंद था और तबीयत खराब होने के चलते उसे पैरोल पर बाहर लाकर इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बीते 15 दिनों से अस्पताल के दूसरे तल्ले पर भर्ती था। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे पांच की संख्या में आए अपराधियों ने अस्पताल परिसर में घुसते ही सीधे चंदन मिश्रा के वार्ड की ओर रुख किया और गोलियों से भून डाला। घटना के तुरंत बाद घायल चंदन को इलाज के लिए प्रयास किए गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर मरीज, स्टाफ और तीमारदारों में दहशत फैल गई। कई लोग जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत शास्त्री नगर थाना को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मृतक अपराधी चंदन मिश्रा बक्सर जिले का रहने वाला था और राजेंद्र केसरी हत्याकांड में दोषी करार दिया गया था। वह पहले बक्सर जेल में था, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। एसएसपी ने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हो रहा है कि हत्या आपसी गैंगवॉर का नतीजा है। शूटरों की पहचान की जा रही है और एक आरोपी की तस्वीर भी पुलिस के हाथ लग चुकी है।

इस वारदात ने राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने घटना के बाद पारस अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब राजधानी पटना में, पुलिस मुख्यालय के बगल में स्थित अस्पताल के अंदर गोली मारकर हत्या हो सकती है, तो बिहार के अन्य हिस्सों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“एडीजी मुख्यालय का बहाना, बिहार में अभी अपराध का मौसम है, मानसून तक खून बहता रहेगा! मई-जून-जुलाई हत्या के महीने हैं। चुल्लू भर पानी में डूब मरो सरकार!”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अब राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए क्योंकि राज्य सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने इस पूरी घटना को ‘महा गुंडाराज’ करार दिया।

फिलहाल पुलिस ने अस्पताल के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच तेज कर दी गई है। बक्सर पुलिस और पटना पुलिस मिलकर इस गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.