Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»साईं मंदिर के पास मुठभेड़, कैरव गांधी अपहरण कांड के 3 मुख्य आरोपी घायल
Jharkhand

साईं मंदिर के पास मुठभेड़, कैरव गांधी अपहरण कांड के 3 मुख्य आरोपी घायल

By Samsul HaqueJanuary 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच साईं मंदिर के समीप गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण व फिरौती समेत कई संगीन मामलों में इनकी संलिप्तता रही है।

पुलिस के अनुसार अपहरण मामले में गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी कि अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद शहर छोड़ने से पहले उन्होंने सोनारी–बिष्टुपुर इलाके के साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा दिए थे। इसी सूचना के आधार पर देर रात पुलिस टीम तीनों को हथियार बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची।

इस खबर को भी पढ़ें : जमशेदपुर में आधी रात ‘एनकाउंटर’: कैरव गांधी के किडनैपरों को पुलिस ने मारी गोली

घटनास्थल पर पहुंचते ही अचानक एक आरोपी गुड्डू सिंह ने थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कार्बाइन छीन ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें तीनों अपराधियों के निचले हिस्से में गोली लगी और वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।

मुठभेड़ के तुरंत बाद तीनों घायलों को कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल परिसर के साथ-साथ पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह कार्रवाई पूछताछ में मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई थी। आरोपियों के बताए स्थान से तीन पिस्तौल, कार्बाइन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके से फायरिंग के खोखे भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि अपराधियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद मजबूरन जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये तीनों कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। बिहार और झारखंड में फैले इनके आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में अपहरण गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को युवा उद्योगपति कैरव गांधी का जमशेदपुर से अपहरण कर लिया गया था। लगभग दो सप्ताह तक चले सघन ऑपरेशन के बाद पुलिस ने 27 जनवरी को उन्हें सकुशल मुक्त कराया था। इसके बाद से अपहरण में शामिल गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और अब तक आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और बरामद हथियारों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में शामिल बाकी फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में डॉ. प्रदीप वर्मा का संदेश, हर व्यक्ति लगाए एक पौधा

July 1, 2026

दुहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप बरी, निचली अदालत की उम्रकैद की सजा रद्द

July 1, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, बढ़ा तनाव

July 1, 2026

RECENT ADDA.

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में डॉ. प्रदीप वर्मा का संदेश, हर व्यक्ति लगाए एक पौधा

July 1, 2026

दुहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप बरी, निचली अदालत की उम्रकैद की सजा रद्द

July 1, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, बढ़ा तनाव

July 1, 2026

झारखंड राज्य सूचना आयोग को मिले 4 नए आयुक्त: राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

July 1, 2026

मुख्यमंत्री से मिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल: राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.