Ramgarh News: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत हेसापोड़ा गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया, जब हाथियों के झुंड से बिछड़कर हथिनी और उसका बच्चा कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

छह घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस की मदद से कुएं के पास मिट्टी डालकर रैंप तैयार किया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद हथिनी और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

डीएफओ का बयान

डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से 42 हाथियों का झुंड हेसापोड़ा के जंगल में मौजूद था। दो दिन पहले झुंड बोकारो के जंगल में चला गया था, लेकिन हथिनी और उसका बच्चा पीछे छूट गए। उन्होंने कहा कि गोला रेंज के वन अधिकारियों ने रेस्क्यू में सराहनीय काम किया।

ग्रामीणों की अहम भूमिका

रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्रामीणों का भी बड़ा योगदान रहा। उनकी मदद से ही रैंप बनाना संभव हो पाया और दोनों हाथियों की जान बचाई जा सकी।

Share.
Exit mobile version