Kudu – Lohardaga news : कुडू प्रखंड के जिलिंग गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर वानर सेना जिलिंग के तत्वावधान में भव्य पूजा – अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।

पुरोहित आनंद कुमार पांडेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात भक्तिमय माहौल में सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक वाचन किया गया। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। आरती उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में वानर सेना जिलिंग के सरजू कुमार साहू, इंद्रजीत गुप्ता, अवधेश कुमार साहू, सूरज बैठा, सामोद साहू, ब्रह्मदेव भारती, सुमंत गिरी, मुन्ना बैठा, पवन साहू, मनोज साहू, राधेश्याम साहू, श्री चंद साहू, रामेश्वर राम, मांगा उरांव, राजेश साहू, अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाश्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Share.
Exit mobile version