Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»सोना तस्करी मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी
India

सोना तस्करी मामला: कर्नाटक के गृहमंत्री के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

गृहमंत्री परमेश्वर के शैक्षणिक संस्थानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, सोना तस्करी मामले से जुड़ा मामला
एडिटरBy एडिटरMay 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी से जुड़े कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गए हैं। इस मामले में ED ने गुरुवार को उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। एक दिन पहले ही गृहमंत्री से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर ED की टीम पहुंची थी। खबर है कि एक्ट्रेस रान्या राव के सोना तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED रेड कर रही है।

इससे पहले ED ने बुधवार को जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों सहित कर्नाटक में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राज्य में 16 स्थानों पर छापेमारी की गई। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी हवाला ऑपरेटर और अन्य ऑपरेटर को निशाना बनाकर की गई, जिन्होंने राव के खातों में कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन किए थे। जांच एजेंसी ने कुछ महीने पहले राव के मामले सहित भारत में बड़े सोना तस्करी रैकेट के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पीएमएलए मामला दर्ज किया था।

ED सूत्रों ने कहा कि एक शैक्षणिक ट्रस्ट पर संदेह है कि उसने कथित तौर पर एक प्रभावशाली व्यक्ति के निर्देश पर राव के क्रेडिट कार्ड बिल के लिए 40 लाख रुपये का भुगतान किया है। सूत्रों ने दावा किया कि ट्रस्ट परमेश्वर से जुड़ा हुआ है और प्रभावशाली व्यक्ति राजनीतिक शख्सियत है। उन्होंने बताया कि तलाशी में पाया गया कि इस भुगतान (क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के लिए) को सत्यापित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

बोकारो में खूनी संघर्ष: रणक्षेत्र बना DAV स्कूल परिसर, कार फूंकी, गवाह गायब!

March 11, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध की आहट से जमशेदपुर में हाहाकार, ₹2000 में मिल रहा गैस सिलेंडर!

March 11, 2026

RECENT ADDA.

क्रिकेट का रोमांच शुरू! जानें पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

March 12, 2026

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

लोहरदगा में प्लंबरों का बढ़ा मान, जल जीवन मिशन के नायकों को मिला सम्मान

March 11, 2026

बिरसानगर में कोहराम: आर्थिक तंगी से टूटा हौसला, 28 वर्षीय युवक ने दी जान

March 11, 2026

मानगो में पब्लिक का पावर: घर में घुस रहे चोर को दबोचा, CCTV से हुई पहचान!

March 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.