Jamshedpur News: दुर्गा पूजा एवं दशहरा 2025 के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए आदित्यपुर नगर के ऑटो क्लस्टर सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत की उपस्थिति में यह बैठक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों को विधि-व्यवस्था के संधारण तथा माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु ब्रीफिंग दी गई।
सतर्कता, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर जोर
उन्होंने सभी पूजा पंडाल समितियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। प्रत्येक पंडाल में पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश-निकास द्वार और आपातकालीन निकासी व्यवस्था अनिवार्य की गई।
यातायात और जागरुकता की बात
पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने कहा कि पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नो-एंट्री जोन लागू रहेगा, जहां अनावश्यक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। उन्होंने वाणिज्यिक वाहनों पर विशेष रोक के साथ-साथ उन नियमों का प्रभावी पालन कराने को कहा जो हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत हैं।
सार्वजनिक सहयोग का आग्रह
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं जनता से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और पर्व के दौरान सहयोग करें। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने भी सभी जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी तत्परता एवं ईमानदारी से अपने दायित्व निभाने का निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।



